न्याय की राखी लेकर विधायक आवास पहुंचीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

अंकिता भंडारी समेत बेटियों को न्याय दिलाने की मांग

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में बुधवार को टिहरी विधायक आवास पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने विधायक किशोर उपाध्याय को राखी बांधकर अंकिता भंडारी सहित अन्य बेटियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
आशा रावत ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए बेटियों की सुरक्षा और न्याय के संकल्प से जोड़ा गया है। उन्होंने किरण नेगी, नन्ही परी सहित उन बेटियों के मामलों में भी न्याय की मांग की, जिन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है।
महिला कांग्रेस ने टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में भी आवाज उठाई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शगुफ्ता प्रवीन, शहर अध्यक्ष अनिता रावत, महासचिव विनीता भट्ट व अनिता थपलियाल, सचिव सपना और अनिता शाह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!