मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 12वें दिन भी धरना जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर गणेश चौक पर चल रहा धरना गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रहा। 12वें दिन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार धरने पर बैठे और आंदोलन को समर्थन दिया।

धरना स्थल पर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में रवि, नंदू वाल्मीकि, राजू, अभिनव, विकी, लकी और वीरेंद्र सहित समाज के लोगों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने की व्यवस्थाओं में लखबीर चौहान और राहुल बुटोला जुटे रहे।

इस दौरान जगदंबा प्रसाद डबराल, सोहन प्रसाद डबराल, मनोज शाह, डॉ. यूएस नेगी, करम सिंह तोपवाल, किशन लाल, किशोरी लाल चमोली, संयोजक राकेश भूषण गोदियाल जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, गब्बर सिंह रावत, सुमन कुमारी, शंभू प्रसाद भंडारी, बृजपाल परमार, संदीप रावत, चतर सिंह चौहान सहित कई लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। वहीं बोट यूनियन के वीरेंद्र सिंह नेगी, मनोज सिंह रावत, सचिन, कैलाश और अजय ने भी आंदोलन के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

धरना स्थल पर जीतराम भट्ट भी लगातार सत्याग्रह कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर्वतीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहद जरूरी है और मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!