मित्र राष्ट्र नेपाल की भीषण आपदा में काल कल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के समस्त विद्वान अधिवक्ताओ ने आज जिला न्यायालय प्रांगण में दो मिनट का मौन रख कर नेपाल आपदा में काल कल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की !
ज्ञात हो कि कल दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रातः 09 बजे के लगभग हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में आई भीषण आपदा में आधिकारिक रूप से लगभग मृत करीब 165 लोगों के काल कल्पित होने और देश विदेश के सैकड़ों नागरिकों के मिसिंग होने पर आज दिनांक 27अगस्त 2026 को अपराह्न् 3: 30बजे जिला न्यायलय प्रांगण नई टिहरी में कालकल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं मिसिंग नागरिकों की कुशलता की प्रार्थना ईश्वर से की,
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत ने कहा ” इस दुख की घड़ी में जिला बार एसोसिएशन आपदा पीड़ित परिवारों के साथ है, नेपाल के साथ हमारी सहानुभूति है, हमारी सरकार निकट भविष्य में नागरिकों से जो भी मदद चाहेगी जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल से जो भी बन पड़ेगा मदद की जाएगी”

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता केशर सिंह राणा,प्रेम सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट, अरविंद मोहन उनियाल, आनंद सिंह बेलवाल, शांति प्रसाद भट्ट, पराग जैन,उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल,कोषाध्यक्ष पवना, महेंद्र बिष्ट, ज्योति भट्ट,दिनेश मियां, अरविंद खरोला, विनय सेमवाल,रतनपाल चौधरी, स्वराज पंवार, जगतमणि पैन्यूली, आनंद सेमल्टी, उमेद सिंह रावत, विक्रम सिंह राणा,चिरंजीलाल नौटियाल,कन्हैयालाल डोभाल , नीरज कौशल, हुकम सिंह कुट्टी, ओम प्रकाश उनियाल, अमित उपाध्याय, बृजेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!