रक्षाबंधन पर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, 8 नमूने लिए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अगस्त। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान मिठाई की दुकानों, डेयरी और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।
टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ नमूने जांच के लिए संकलित किए। इनमें गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बर्फी और घेवर के चार, पनीर के दो तथा दही के दो नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि जांच रिपोर्ट में किसी नमूने के मानकों पर खरा न उतरने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी और सैंपलिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर बलवंत चौहान सहित विभागीय टीम शामिल रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!