ऋषिकेश। भद्रकाली से ढालवाला की ओर आने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात ढलान में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे जा रहे स्कूटी सवार दो व्यक्ति बस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
https://www.facebook.com/share/v/1UCZQF1mrx
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार 11 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनका एसपीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य यात्रियों को सुरक्षित बताया जा रहा है।
मौके पर पुलिस बल मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




