टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर। जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत मासिक समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन ACMO-NHM डॉ. निधि रावत ने किया।
बैठक में सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (MOIC), BPMS, DEO, जिला स्तरीय NHM कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों के CMS ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) कार्यक्रम की विशेष रूप से समीक्षा की गई। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। वहीं, टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों को शत-प्रतिशत टीके लगाने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (TB) सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी पहुंच आमजन तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।
टिहरी में मासिक NHM समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर मंथन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



