टिहरी गढ़वाल 11 सितंबर। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 27वें दिन भी जारी रहा। वहीं एक सितंबर से शुरू हुआ क्रमिक अनशन भी 11वें दिन जारी रहा। आंदोलन को क्रीड़ा विकास एवं खिलाड़ी कल्याण संघ-टिहरी का सहयोग भी मिल रहा है।
शुक्रवार को राहुल बुटोला और अनीस खान क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं जीतराम भट्ट का सत्याग्रह 39वें दिन भी जारी रहा। उनके साथ असद आलम, अनिरुद्ध राणा, संजय रत्नाकर, धीरेन्द्र रावत, शिव कुमार ‘शिब्बू’ और अनमोल चौहान ने भी सत्याग्रह किया।
सत्याग्रही असद आलम ने कहा कि टिहरी की जनता लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रही है। उन्होंने शासन से जनभावनाओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज निर्माण की जल्द घोषणा करने की मांग की। क्रमिक अनशन पर बैठे राहुल बुटोला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप टिहरी शहर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
धरना स्थल पर राकेश भूषण गोदियाल, चंडी प्रसाद डबराल, भगवान चंद रमोला, नरोत्तम दत्त जखमोला, कमल सिंह मेहर, शिवराज सिंह सजवाण, भगवान सिंह रावत, संदीप रावत, लखबीर चौहान, देवेन्द्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, मनोज शाह और अमित रतूड़ी सहित अन्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। संघर्ष समिति ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर 27वें दिन भी धरना जारी : अनशन का 11वां दिन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



