टिहरी गढ़वाल 11 सितंबर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों (NBW) की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
कीर्तिनगर पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर के न्यायालय से जारी NBW के अनुपालन में महेंद्र सिंह (36) निवासी ग्राम कोल्हड़ी, पोस्ट अगरोड़ा, पौड़ी गढ़वाल को कस्बा बाजार कीर्तिनगर से गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2023 के एक मामले में धारा 279 व 338 IPC के तहत वांछित था।
वहीं, लंबगांव पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन), टिहरी गढ़वाल के न्यायालय से जारी NBW के आधार पर सुनील कश्यप निवासी इन्द्रानगर, देहरादून को किशनपुर, थाना राजपुर, देहरादून से गिरफ्तार किया। वह धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वाद में वांछित था।
पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ऑपरेशन प्रहार: टिहरी पुलिस ने दो NBW वारंटी गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



