मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री को नागरिक मंच ने लिखा खुला पत्र

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 सितम्बर । टिहरी गढ़वाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन अब प्रधानमंत्री तक पहुंच गया है। नागरिक मंच नई टिहरी गढ़वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र भेजकर टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में शीघ्र निर्णय लेते हुए शिलान्यास की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।
मंच के महासचिव जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट ने बताया कि टिहरी गढ़वाल के 56 सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के साथ ही सभी राजनीतिक दलों का मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही पहाड़ से मरीजों के पलायन और दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को भेजे गए खुले पत्र की प्रतियां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी भेजी गई हैं।
नागरिक मंच ने केंद्र एवं राज्य सरकार से टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाते हुए भूमि एवं स्थान का अंतिम निर्धारण कर शिलान्यास की तिथि घोषित करने की मांग की है। मंच का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर अब ठोस निर्णय लिया जाना जनभावनाओं के अनुरूप होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!