टिहरी गढ़वाल 16 सितम्बर। विकासखंड देवप्रयाग के पौसाड़ा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान अचानक टूटकर मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से रामेश्वरी देवी की दुधारू भैंस की मौत हो गई। रामेश्वरी देवी ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई।
बताया गया कि रामेश्वरी देवी विधवा हैं और भैंस के दूध की बिक्री से अपने बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। हादसे से परिवार के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रीता देवी, पंचायत सदस्य तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकेंद्र दत्त रतूड़ी मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। उन्होंने तहसीलदार देवप्रयाग से पीड़ित परिवार को मकान के नुकसान के साथ दुधारू भैंस की मौत का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ब्रेकिंग : मकान टूटने से मलबे में दबकर दुधारू भैंस की मौत, विधवा महिला ने बचाई जान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



