लाइसेंस, बीमा, लाइफ जैकेट और नए बोटिंग प्वाइंट खोलने पर हुई चर्चा
टिहरी गढ़वाल 18 सितंबर। टिहरी झील में बोट संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी बांध, टिहरी झील विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बोट स्वामियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में बोट लाइसेंस की निर्धारित सीमा, सभी बोटों का बीमा अनिवार्य किए जाने, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की अनिवार्यता तथा टिहरी झील में नए बोटिंग प्वाइंट खोलने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
पर्यटन अधिकारी सोबत राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बोट टीम के संरक्षक एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार तथा बोट यूनियन अध्यक्ष प्रवीन रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बोट स्वामी भी बैठक में शामिल हुए।
कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि बोट स्वामियों के हितों के साथ पर्यटकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने टिहरी झील में नए बोटिंग प्वाइंट विकसित करने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में अधिकारियों ने बोट स्वामियों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में वीरेंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, दिनेश पंवार, लखबीर चौहान, सुरेंद्र नेगी, यशपाल, मनीष, मनोज रावत, अनूप पंवार, अनुज उनियाल, आशीष रावत, सौरभ पंवार सहित बड़ी संख्या में बोट स्वामी मौजूद रहे।




