टिहरी गढ़वाल । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा पूरे उत्तराखंड में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत चंबा नगर इकाई भी सक्रिय रूप से विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को संगठन से जोड़ रही है। नगर इकाई मंत्री राजन सजवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को परिषद की विचारधारा से अवगत करा रहे हैं और उन्हें सदस्यता दिला रहे हैं।
इस दौरान राजन सजवाण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “छात्र जागेगा, देश बढ़ेगा”। उन्होंने “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद वर्ष के 365 दिन छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है।अभियान के प्रति छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी, कार्यकर्ता यशपाल पंवार, अध्यक्ष आशीष राणा, कार्यकर्ता मृदुल, नवनीत उनियाल, प्रेम थापा, नैंसी (जीआर), आर्यन गोसाईं और प्रिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




