जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पहले दिन बालिका वर्ग में चंबा और कीर्तिनगर की जीत, बालक वर्ग में कीर्तिनगर व जाखणीधार का दबदबा

टिहरी गढ़वाल 22 सितंबर। राजकीय माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तस्लीम कुरैशी, प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, जिला समन्वयक विनोद नेगी, चंबा के ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, राष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी सुरेश बिजलवान, दाता राम भट्ट और सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में चंबा ने नरेंद्रनगर को 2-1 से तथा कीर्तिनगर ने जौनपुर को 2-0 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में भिलंगना ने जाखणीधार को 2-1 से हराया।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर ने थौलधार को 2-1 से, कीर्तिनगर ने भिलंगना को 2-0 से, कीर्तिनगर ने प्रतापनगर को 2-0 से तथा जाखणीधार ने चंबा को 2-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने वाले मेडल की व्यवस्था देवेंद्र पुंडीर एवं उनकी पत्नी तथा अध्यापिका सरिता पुंडीर की ओर से की गई है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक विद्यालय के व्यायाम शिक्षक भरत राम बड़ोनी सहित मनोज असवाल, मदन मोहन सेमवाल, चक्रधर प्रसाद भद्री, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, राकेश बधानी, मुकेश उनियाल, आनंद राणा, दिनेश रावत, राजेंद्र चौहान, सीमा रावत, अनामिका डंगवाल, राखी राणा, नीलम नेगी, अंकित नेगी और दुर्गा रावत ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!