कांग्रेस घोषणा पत्र के लिए 30 सितम्बर तक ब्लॉक व शहर इकाइयों में होंगी बैठकें, पर्यवेक्षक नियुक्त

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी, 25 सितंबर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने ब्लॉक एवं शहर इकाइयों में बैठकें आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खण्डवाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित घोषणा पत्र समिति के सदस्य डॉ. प्रेम बहुखण्डी ने जिला अध्यक्षों के साथ हुई जूम बैठक में इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 तक सभी ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटियों में घोषणा पत्र को लेकर बैठकें आयोजित की जानी हैं। बैठकों में स्थानीय एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा के बाद बिंदुवार प्रस्ताव तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। इन बैठकों में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठकें संपन्न कराने के लिए विभिन्न ब्लॉक एवं शहर इकाइयों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रतापनगर में धूम सिंह रांगड़, रजाखेत में विजयपाल सिंह रावत, रामगढ़ में विक्रम गुसाईं, बालगंगा में हिमत सिंह रौतेला, भिलंगना में लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जाखणीधार में शांति शाह, नई टिहरी शहर में जयवीर रावत, चंबा शहर एवं ग्रामीण में नरेंद्र चंद रमोला, थौलधार में विजय बिष्ट, थत्यूड़-जौनपुर में महिपाल सिंह रावत, नैनबाग में जोध सिंह रावत तथा सकलाना में अखलेश उनियाल को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खण्डवाल ने सभी संबंधित ब्लॉक एवं शहर इकाइयों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बैठकें आयोजित कर स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!