टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। आज जिला प्रशासन और खेल निदेशालय उत्तराखंड के द्वारा जिला खेल विभाग क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा बेसबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। आज के मुख्य अतिथि कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी ने कहा कि “खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता का विकास करता है। बेसबॉल जैसे खेल अब पहाड़ के बच्चों के लिए भी नए अवसर लेकर आ रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। मेरा सभी खिलाड़ियों से आह्वान है कि हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना से खेलें। आज आप जिला स्तर पर खेल रहे हैं, कल आप राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बेसबॉल बालक प्रतियोगिता का पहला मैच स्वामी रामतीर्थ टिहरी व राजकीय इंटर कॉलेज धुंगीधार के बीच खेला गया। जिसमें 4- 2 से धुंगीधार विजय रहा। बालिका में जाखचौरा टीम ने 3- 2 से रा. उच्च. मा.वि.बादशाहीथाल को हराया। बरसात होने के कारण मैच कल खेले जाएंगे। सारे टीमों के मैच लीग मैच के आधार पर खेले जाएंगे। क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेसबाल के आयोजक सचिव यजुवेंद्र चौहान, चक्रधर प्रसाद भद्री, ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत , संरक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल,राकेश चौहान आकाशदीप शाह ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान ,क्षेत्र पंचायत देवेंद्र चौहान, व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



