अल्मोड़ा डीसीबी की चेयरमैन बनी मिली लटवाल : भावना जोशी उपाध्यक्ष, सभी 10 डीसीबी में निर्विरोध बोर्ड गठित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 26 सितंबर। उत्तराखंड में संपन्न सहकारिता चुनावों में सभी 10 जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध बोर्ड गठित हुआ है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक में मिली लटवाल अध्यक्ष और भावना जोशी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

अल्मोड़ा डीसीबी अध्यक्ष पद पर मिली लटवाल का निर्वाचन महिला आरक्षण के तहत हुआ है। सहकारी चुनावों में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। प्रदेश के 10 डीसीबी में तीन अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

अल्मोड़ा से उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के सामान्य निकाय के लिए नरेंद्र राम, विमला देवी, महेश चंद्र सिंह एवं ललित मोहन सिंह लटवाल तथा उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के सामान्य निकाय के लिए पुष्पा भाकुनी एवं गणेश सिंह चयनित हुए।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी डीसीबी में निर्विरोध निर्वाचन सहकारिता क्षेत्र में आपसी विश्वास, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने तथा किसानों, महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

गढ़वाल के छह और कुमाऊं के चारों जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध बोर्ड गठन हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!