केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर 23 अक्टूबर से शिव महापुराण कथा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

कथा व्यास के रूप में आचार्य श्री महामाया प्रसाद जी महाराज श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की कथा सुनाएंगे

टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। केदारनाथ राष्ट्रीय त्रासदी की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं श्रद्धांजलि के लिए 23 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक दिव्य शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन श्री संत सेवा आश्रम बाबा बर्फानी अन्न क्षेत्र, केदारनाथ धाम में किया जाएगा।
आयोजक गंगा विश्व शांति सद्भावना परिवार, उत्तरकाशी-ऋषिकेश-देहरादून-ज्योतिर्लिंग बाबा वैद्यनाथ धाम झारखंड की ओर से आयोजित कथा में परम पूज्य राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य जी महाराज के सान्निध्य में कथा का वाचन होगा। कथा व्यास के रूप में आचार्य श्री महामाया प्रसाद जी महाराज श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की कथा सुनाएंगे।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केदारनाथ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं प्रभावित परिवारों से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कथा श्रवण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
कथा में श्री श्री 1008 ललित रामदास जी महाराज (श्री केदारनाथ धाम) की भी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए 9412394477, 9760939812, 8979554777 और 9012385155 पर संपर्क किया जा सकता है। गंगा विश्व शांति सद्भावना समिति टिहरी गढ़वाल के सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!