देहरादून, 28 सितंबर। बागेश्वर जिले के काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को शासन से मंजूरी मिल गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासनादेश जारी किया गया है। कॉलेज संचालन के लिए शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग के 18 पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि इनमें प्राचार्य, आठ विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर, पुस्तकालयाध्यक्ष समेत विभिन्न पद शामिल हैं। 13 पद नियमित तथा पांच पद आउटसोर्स के होंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का संचालन यूजीसी मानकों के अनुरूप किया जाएगा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए यूजीसी व एआईसीटीई से मान्यता की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कॉलेज खुलने से काफलीगैर क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही महाविद्यालय के लिए भूमि और भवन की व्यवस्था की जाएगी।
बागेश्वर के काफलीगैर में डिग्री कॉलेज को मिली मंजूरी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



