भण्डार गांव में दिनेश धनाई ने ग्रामीणों से किया संवाद, 2012-17 के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 सितंबर। टिहरी विधानसभा के विकासखंड चंबा के भण्डार गांव में भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
पूर्व मंत्री धनाई ने अपने 2012 से 2017 के कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं और शुरू किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के बाद कई रोजगारपरक संस्थानों और योजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ है तथा कुछ स्वीकृत कार्य आगे नहीं बढ़ सके।
धनाई ने कहा कि वह सबसे पहले जनता के बीच जाकर अपने कार्यकाल का हिसाब प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंपलेट के माध्यम से गांव-गांव जाकर 2012 से 2017 के दौरान स्वीकृत विकास योजनाओं और कार्यों का लेखा-जोखा ग्रामीणों के सामने रखा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अन्य जनप्रतिनिधियों से भी उनके कार्यकाल का हिसाब मांगने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ग्रामीण चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की कार्यशैली, उपलब्धियों और क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जानकारी लें और इसके आधार पर अपना निर्णय करें। धनाई ने आगामी चुनाव में ग्रामीणों से समर्थन की अपील भी की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीण भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता भंडारी, भगवती प्रसाद बडोनी, दर्बियान सिंह भंडारी, उपप्रधान शीतल उनियाल, स्यूल के प्रधान देव सिंह गुसाईं, पूर्व प्रधान कुंदन लाल, मोहन सिंह नेगी, कुंवर सिंह खंडका, योगेंद्र सिंह रावत, शेर सिंह भंडारी, विनोद बडोनी, चंद्रपाल सिंह पुंडीर, शूरवीर सिंह भंडारी, अनुपम बडोनी, कुंवर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह मियां, बलवीर सिंह खंडका, लक्ष्मी डोभाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!