‎राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का होगा चयन‎

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

अंडर-17 फुटबॉल टीम के चयन को 4 अक्टूबर को होंगे ट्रायल

टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर, 2026। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार एवं उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा 13 से 17 अक्टूबर, 2026 तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 (बालक) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम को भी आमंत्रित किया गया है।
‎
‎उन्होंने बताया कि जनपद टीम के चयन के लिए 4 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे से श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जनपद के इच्छुक खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
‎
‎जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित टीम को निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
‎
‎चयन ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए अंशकालिक खेल प्रशिक्षक अमित पंवार के मोबाइल नंबर 9760309648 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!