राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता अब 09 एवं 10 अक्टूबर को मुनिकीरेती में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 अक्टूबर 2026 । जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा खेल निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तिथियों में संशोधन किया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर, 2026 को श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल में किया जाना था। अब उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 09 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय की ओर से संबंधित सभी खिलाड़ियों, टीमों एवं विभागीय अधिकारियों से संशोधित तिथियों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। अन्य सभी व्यवस्थाएं एवं निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!