जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 5 अक्टूबर। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का 7 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे।

प्रतियोगिताओं के जनपद संयोजक आचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ गोविंद राम जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित भव्य शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल करेंगे टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत 1008 श्री कृष्णा गिरी महाराज का पावन सानिध्य तथा पूर्व राज्य मंत्री सुभाष जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे, बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे कन्या गुरुकुल महाविद्यालय राजपुर रोड में होगा।

संयोजक ने बताया कि 23 और 24 सितंबर को राज्य के सभी विकास खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई थी उसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें जनपद स्तर पर प्रतिभाग कर रही हैं, जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 23 और 24 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!