हरिद्वार में कांग्रेस का आक्रोश मार्च कल, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस बुधवार, 7 अक्टूबर को हरिद्वार में विशाल आक्रोश मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।
अध्यक्ष कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि आक्रोश मार्च सुबह 10 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निकट शिवमूर्ति से शुरू होकर शहीद पार्क, कोतवाली के सामने तक निकाला जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर एवं रुड़की ग्रामीण के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
डॉ. रावत ने कहा कि कांग्रेस मां गंगा की पवित्र धरती से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी करने का आह्वान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!