देहरादून। नाबार्ड के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को आईटी पार्क स्थित कार्यालय परिसर में ‘सेब महोत्सव 3.0’ आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन करेंगे। महोत्सव आमजन के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।
महोत्सव में हर्षिल, चकराता और रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब, जबकि कपकोट और रामगढ़ की उच्च गुणवत्ता वाली कीवी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा ताजी सब्जियां, देशी घी, जैविक तेल, गुड़, दालें, हिमालयी शहद सहित विभिन्न प्राकृतिक व ग्रामीण उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
आयोजन में ऐपण कला, ताम्र शिल्प, रिंगाल हस्तशिल्प और उत्तराखंड के अन्य GI उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। नाबार्ड का उद्देश्य किसानों, जनजातीय समुदायों और कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।
नाबार्ड ने देहरादून और आसपास के नागरिकों से महोत्सव में पहुंचकर प्रदेश के किसानों एवं ग्रामीण उत्पादकों के उत्पाद खरीदने की अपील की है।
देहरादून में 8-9 अक्टूबर को होगा ‘सेब महोत्सव 3.0’

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



