मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में टिहरी की टीमों का शानदार प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 06 अक्टूबर 2026 । मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में टिहरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में भी द्वितीय स्थान हासिल किया गया।

इस शानदार प्रदर्शन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग की टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना गौरव की बात है तथा ऐसे प्रयासों से अन्य युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!