टिहरी गढ़वाल। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम), गुलमर्ग की ओर से टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती क्षेत्र में दो रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। प्रशिक्षण का आयोजन कोडियाला में गंगा नदी पर किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए देश के विभिन्न राज्यों से 30 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 27 ने संस्थान में रिपोर्टिंग की है। इनमें छह महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं। प्रतिभागी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे ह
प्रथम पाठ्यक्रम बेसिक रिवर राफ्टिंग तथा दूसरा बेसिक एवं एडवांस रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पर केंद्रित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तैराकी, खोज एवं बचाव, पैडलिंग, टीम वर्क, पलटी हुई राफ्ट को दोबारा सीधा करने तथा प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, बीएसएम, एमआईडी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण और राफ्टिंग संचालन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगर सहित प्रशिक्षक मनोहर लाल केवट, मनीष सिंह रावत, मनीष सिंह राणा, अक्षय सिंह रावत और प्रियांशु आर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
कौडियाला में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू, 6 महिलाओ समेत 27 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



