टिहरी में 25 अक्टूबर को जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल, चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में दिखाएंगे दमखम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं ले सकेंगे हिस्सा, एथलेटिक्स फेडरेशन की आईडी और टिहरी जनपद का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य

टिहरी गढ़वाल 23 अक्टूबर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, घूमेटीधार, भिलंगना के खेल मैदान में अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी स्कूलों के निर्धारित आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास एथलेटिक्स फेडरेशन की आईडी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही टिहरी जनपद का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
जिला एथलेटिक्स संगठन के अध्यक्ष महेश पालीवाल, सचिव संजीव कुमार, संयोजक सचिव उपेंद्र मैथानी, दिनेश बिष्ट, विजय राज मियां और अनंत रतूड़ी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के स्कूलों के छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!