ब्रेकिंग न्यूज़ | बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग थे सवार, चाई गांव के ऊपर हुई क्रैश लैंडिंग

चमोली। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर जोशीमठ के पास चाई गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

गढ़ निनाद न्यूज | अपडेट जारी…पूरी खबर यह रही……

चमोली। बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश लौट रहा हेलीकॉप्टर 30 अक्टूबर को जोशीमठ क्षेत्र के चांई-थेंग गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटने पर प्रशासन ने खोजबचाव अभियान शुरू किया। बाद में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जानकारी में खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सेना से सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!