राष्ट्रीय एकता दिवस पर “ठा.वीर सिंह कंडारी (ताकि सनद रहे)”पुस्तक का विमोचन

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें
  • अजीम प्रेमजी सभागार चंबा में संपन्न हुआ विमोचन कार्य।
  • सामाजिक संगठन ‘उत्तराखंड जन सरोकार मंच’ चंबा रहा आयोजक।
  • ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण रही मुख्य अतिथि।

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर। चम्बा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ की पुस्तक “ठाकुर वीर सिंह कंडारी (ताकि सनद रहे)” का संगोष्ठी के साथ विमोचन हुआ।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवान, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला कार्यक्रम अध्यक्ष पीयूष उनियाल, आयोजन समिति के संरक्षक सूरज राणा, जगमोहन चौहान आदि ने संयुक्त रूप से पुस्तक विमोचन किया।

मुख्य अतिथि सुमन सजवाण ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुस्तक विमोचन करना गौरव की बात है। कहा कि लेखक श्री सकलानी जी की किताब एक जीवंत दस्तावेज है और समाज के महानायकों को नई पीढ़ी के सम्मुख उजागर करना प्रेरणास्पद है।

विशिष्ट अतिथि शोभनी धनोला ने साहित्यकार सकलानी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा शिक्षा, स्वच्छता और साहित्य के क्षेत्र सकलानी जी का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें गर्व है कि वे नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष पियूष उनियाल ने पुस्तक पर व्यापक चर्चा और समीक्षा की और अपेक्षा की कि युवा वर्ग को विशेष रूप से इस तरह की पुस्तकें पढ़नी चाहिए।

विदित हो कि ठा. वीर सिंह कंडारी टिहरी जनपद के प्रसिद्ध व्यवसायी ,समाजसेवी, पूर्व सैनिक और दानवीर थे। उन्होंने विद्यालयों के निर्माण, खेल, पर्यावरण संरक्षण और कृषि विकास के क्षेत्र में अपने जीवन काल में महत्वपूर्ण कार्य किये। वे नशा विरोधी थे। महिला सशक्तिकरण, कृषि आधारित कुटीर उद्योगों के विकास पर ध्यान दिया। ‘नागेंद्र सेवा समिति’ गठित कर 200 स्वयंसेवियों को सम्मिलित किया। पूरा व्यय स्वयं वहन करते थे। 80 और 90 के दशक में इस समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मात्र कक्षा दो तक वे स्कूल में पढ़े और सोलह साल की उम्र में घर से भाग गए थे। और एक दिन वही वीर सिंह देश का मशहूर व्यवसायी और दानवीर बना।

समारोह आयोजक ‘उत्तराखंड जन सरोकार मंच’ के संरक्षक सूरज सिंह राणा ने कहा कि साहित्यकार सकलानी जी का यह प्रयास अनुकरणीय और आगामी पीढ़ी के लिए मील का पत्थर है। कहा कि समाजिक क्षेत्र मेंअच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान देना चाहिए। शिक्षाविद सकलानी हमेशा लीक से हटकर बेहतर कार्य करते हैं। जब मैं नगर पालिका अध्यक्ष था तो उन्होंने अपने विवाह की रजत जयंती ‘स्वच्छता दिवस’ के रूप में मनाई थी।

इस अवसर पर राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवीर पुंडीर, नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम सिंह पंवार,ओम प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र उनियाल, गुरु प्रसाद, रघु भाई जड़धारी,आशीष,हर्षमणी बहुगुणा, जितेंद्र सिंह नेगी, साब सिंह सज्वाण, विक्रम चौहान, दीपक तिवारी, शक्ति प्रसाद जोशी, प्रदीप कोठारी, रानी नेगी, दिनेश भंडारी, इंद्र सिंह नेगी, पन्ना लाल सोनी, पी डी थपलियाल,विजेंद्र चौहान, संजय रावत, संजय सिंह, देव सिंह पुंडीर, वीरेंद्र नेगी, सुचिता पंवार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!