मलेथा में 9.59 ग्राम स्मैक के साथ ऋषिकेश का युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कीर्तिनगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने 9.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर की रात मलेथा बंध के पास देवप्रयाग की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 9.59 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप (35) निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!