हनुमान चौक, प्रतीतनगर रायवाला में उमड़ा संतों एवं गणमान्य अतिथियों का सैलाब, स्वामी रसिक महाराज ने की सर्वकल्याण की कामना
इस अवसर पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने वशिष्ठ की भूमिका का निर्वहन करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म और लोककल्याण के संदेश को प्रस्तुत किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त क्षेत्रवासियों, अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का इसी प्रकार सहयोग और स्नेह मिलता रहा तो भविष्य में भी रामलीला का आयोजन और अधिक भव्यता के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ए के सिंह, गणेश रावत, अजय साहू, बहादुर जनी , रमेंश क्षेत्री, रमा कुकसाल, उमा जोशी, अनीता भट्ट, महेंद्र सिंह कुटी, गोपाल गिरी, राहुल अग्रवाल, साध्वी मां देवेश्वरी, श्री महंत दर्शन भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूरण मोघा , आचार्य सुमन कुकरेती, आचार्य बसंत भदूला , चतर सिंह गुरुजी , दीपक प्रजापति ने समिति के सभी सदस्यों एवं रामलीला के विभिन्न पात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीराम के जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ।




