श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ भागवत कथा पंडाल, स्वामी रसिक महाराज सहित कई गणमान्य पहुंचे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर में आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में रविवार को कथा व्यास रामदास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनकी अद्भुत दिव्य शक्तियों और भक्तों के प्रति प्रेम एवं करुणा के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कथा में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने भी शिरकत की। उनके पहुंचने पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई, गढ़वाल मंडल विकास निगम की निदेशक श्रीमती सुषमा उनियाल तथा पंडित मोहन लाल नौटियाल ने भी कथा में उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने व्यासपीठ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद रमोला, भगवान चंद रमोला, गोविंद पुंडीर, आनंद सिंह तोपवाल, टीकम चौहान, बिजेंद्र चंद रमोला, उर्मिला राणा, केदार सिंह रावत सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश थपलियाल ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!