राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, बालिकाओं को दिलाई गई जागरूकता*
टिहरी गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल की ‘मिशन शक्ति योजना’ के द्वारा आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी, नई टिहरी मे जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल के द्वारा विद्यालय के समस्त उपस्थित बालिकाओं को बाल विवाह के बारे मे जागरूक किया गया। बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है जिससे मानसिक, शारीरिक, शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही महिला शक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समस्त योजनाओं जैसे नंदा गौरा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विकास शाह द्वारा समस्त उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलवाई गई।
प्रधानाध्यापक स्वेता भद्री के द्वारा भी बाल विवाह से होने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर प्रकाश डाला गया।
इस कार्यक्रम मे बाल विकास विभाग से सौरभ रावत, रजनी लखेड़ा, उमा पंवार, मनीषा सकलानी, सचिन गैरोला, अखिल नकोटी, आरती बिष्ट, नीलम आदि उपस्थित रहे।




