सौंग घाटी का आंदोलन छठे दिन भी जारी, 15 सूत्रीय मांगों पर अड़े ग्रामीण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन, मांगें नहीं मानी तो चक्का जाम और मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

टिहरी गढ़वाल 17 नवंबर। सौंग बांध समिति एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन सौदना गांव और हिलासवाली गांव के समीप चल रहा है।
मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप नेगी (गुरुजी) धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। हरीश रावत ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि वे क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने मांगपत्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो वे स्वयं भी आंदोलन में शामिल होकर धरने पर बैठेंगे।
सौंग बांध समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप पंवार की संयुक्त अध्यक्षता में चल रहे आंदोलन में क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी की।
आंदोलनकारियों ने सरकार से 15 सूत्रीय मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग दोहराई। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर मालदेवता बाजार और रायपुर चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई मांगों के समाधान तक जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!