नई टिहरी महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया संविधान दिवस, युवाओं को दिलाई संवैधानिक मूल्यों की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। 26 नवंबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजकुमार त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी एवं टिहरी जनपद की यूथ आइकॉन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विकसित भारत @2047 विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य और इसमें युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान संविधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. महेश मेवाफरोश, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. हिमानी पंत, डॉ. स्नेहलता सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय कर्तव्यों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!