राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले दिन देहरादून, चमोली, ऊधमसिंह नगर हरिद्वार की जीत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव चेतन जोशी, अंतरराष्ट्रीय कोच नितिन राठी एवं पंकज राठी तथा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी मनोज नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में देहरादून ने टिहरी को 26-23 से हराया। चमोली ने पिथौरागढ़ को 30-14 से शिकस्त दी, जबकि ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी को 23-15 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून को 31-21 से हराकर जीत दर्ज की।

चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी 10 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं।

आयोजन में कबड्डी फेडरेशन के टिहरी अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, कमल नयन रतूड़ी, संरक्षक हनुमंत महर, संयोजक सतीश बलूनी, राष्ट्रीय रेफरी दिनेश सिंह रावत, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरत राम बड़ोनी, राजेंद्र डोभाल और दर्शन गुसाईं सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!