नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

कैम्पटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

टिहरी गढ़वाल 29 नवंबर। टिहरी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। कैम्पटी पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को नाबालिग से दुष्कर्म के संबंध में कोतवाली कैम्पटी में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 55/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(j)(ii), 5(l)/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कैम्पटी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 28 नवंबर को आरोपी को जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धनंजय कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्कर सिंह और कांस्टेबल सुधांशु शामिल रहे।
एसएसपी सरिता डोबाल ने महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!