हिम किरीटिनी-2026 स्मारिका का विमोचन, उत्तराखंड की लोकभाषा, साहित्य और प्राकृतिक सौंदर्य पर हुआ मंथन

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया स्मारिका का विमोचन, स्वामी रसिक महाराज सहित गणमान्य अतिथियों ने रखे विचार
देहरादून 29 नवंबर । मसूरी की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को समर्पित स्मारिका ‘हिम किरीटिनी-2026’ का विमोचन समारोह शनिवार को देहरादून स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन के सूचना महानिदेशक एवं मुख्य अतिथि श्री बंशीधर तिवारी (आईएएस) ने स्मारिका का विमोचन किया।

समारोह में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन तथा मसूरी विधानसभा के पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने गढ़वाल की प्राकृतिक सुंदरता, उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, बोली-भाषा, साहित्यिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल यहां के पर्वतीय सौंदर्य और प्राकृतिक संपदा तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की लोकभाषाएं, लोकगीत, लोकसाहित्य और सांस्कृतिक परंपराएं भी हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

स्वामी रसिक महाराज ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि गढ़वाल की देवभूमि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध परंपराओं, लोकभाषा और आध्यात्मिक चेतना के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखती है। साहित्य एवं स्मारिका प्रकाशन के माध्यम से इस विरासत को संरक्षित करने का प्रयास सराहनीय है।

मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने भी स्मारिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए इसे साहित्य और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक श्री शूरवीर सिंह भंडारी ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, गद्यकारों, पत्रकारों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना है।

समारोह का समापन आत्मीय वातावरण में हुआ। अंत में उपस्थित अतिथियों, साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने चाय-पकौड़ों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आपसी सौहार्द के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!