टिहरी विधायक ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 18 मार्च 2020

नई टिहरी। सरकार के 3 साल पूरे होने पर टिहरी विधायक धन सिंह ने कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र में जो विकास  पिछले 15 सालों में नहीं हो पाया, वह उन्होंने तीन साल के कार्यकाल में कर दिखाया है। नेगी नई टिहरी में अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

नेगी ने कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र में 48 गांव के लिए 153 किलोमीटर सड़कों के निर्माण हेतु 120 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के लिए 52 करोड, नई टिहरी व चम्बा पम्पिंग योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए। बनाली पम्पिंग योजना के पुनर्गठन  व नव निर्माण के लिए 14 करोड़, बांध विस्थापितों के लिए नगर के भवन एवम दुकानों की रजिस्ट्री के लिए 6 करोड़ तथा मुफ्त पानी-सीवर को 75 करोड़ ,चम्बा नई टिहरी सुलभ शौचालय को 45 लाख स्वीकृत कराये।

Share This Article
error: Content is protected !!