Ad image

राज्य में बढ़े कोरोना के 2 और मरीज़, संख्या हुई 60

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ 

नई टिहरी 2 मई 2020। उत्तराखण्ड राज्य में  कोरोना संक्रमण का दो और मामले सामने आये हैं। जिसके बाद राज्य में अब कुल मामले बढ़कर 60 हो गये हैं।

आज उधमसिंह नगर में 01 और कोरोना संक्रमित पाया गया है।जिसके बाद जिले में यह संख्या 8 हो गयी है। वहीं 01 मामला देहरादून के चमन विहार में प्रकाश में आया है। यह दुकानदार बताया जा रहा है और कैंसर से भी पीड़ित हैं। परिजनों को एम्स भेजा जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या अब  60 हो गयी है। बताते चलें कि उधमसिंह नगर जिला ग्रीन ज़ोन में है लेकिन जिस तरह मामले बढ़ रहे हैं वह चिंता का विषय जरूर है। वहीं दून को रेड जोन से बाहर कर दिया गया है। लेकिन कोरोना के मामले रोज सामने आ रहे हैं जो चिंता की बात है। 39 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!