कुछ प्रतिबंधों के साथ 4 मई से खुलेंगे जिले के सभी सरकारी दफ्तर

Govind Pundir
1 Min Read
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया
खबर को सुनें

चमोली, गढ़ निनाद न्यूज़, 02 मई,2020। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों को 04 मई से खोले जाने के आदेश दिए है। शासकीय कार्यालयों को सुबह 10ः00 से सायं 4ः00 बजे तक खोला जा सकेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने समूह ‘क’ एवं ‘ख’ वर्ग के शतप्रतिशत अधिकारीगणों को अपने कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा है, जबकि समूह ‘ग’ और ‘घ’ वर्ग के 50 प्रतिशत कार्मिकों की ही उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी विभागध्यक्षों को अपने अपने कार्यालयों में विशेष सफाई रखने, शारीरिक दूरी के साथ कार्य करने तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी एडवाजरी का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। 

कार्यालयों में अनावश्यक आगंतुको का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रसित कार्मिकों को अनुमन्य अवकाश दिया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों के अलावा कार्यालयों में बैठक का आयोजन नही किया जाएगा। सभी कार्मिकों को मास्क/फेस कवर तथा आरोग्य सेतु एप का भी प्रयोग करना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!