कोटद्वार से आये व्यक्ति को किया क्वारेन्टाइन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

नई टिहरी, 3 मई 2020। पालिका क्षेत्र चंबा में बाहर जाने वाले मजदूरों का सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। कल जिला प्रशासन को यह लिस्ट सौंपी जाएंगी। आज चंबा में प्रकाश तोपवाल जो कि कोटद्वार से आए थे उन्हे सीआरटी टीम ने क्वॉरेंटाइन किया गया।

नगर पालिका परिषद चम्बा के अधिशासी अधिकारी/ नोडल अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि पालिका की तीनों सीआरटी टीमें नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच निरंतर कर रही है और बाहर से आने वाले व्यक्तियों को उनके घर में ही क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।

पालिका द्वारा नगर के नालों और नालियों को निरंतर सफाई कराई जा रही है ताकि बरसात के मौसम में कोई परेशानी न हो। पालिका द्वारा क्षेत्र में गोवंश को लगातार चारे की व्यवस्था कराई जा रही है और सभी सूचनाओं का संकलन करके जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा वर्क फ्रॉम होम से सारी गतिविधियों नियंत्रित किया जा रहा है। बताया कि सोमवार से कार्यालय 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खोला जाएगा और इसमें आवश्यकता के अनुसार ही कर्मचारियों को कार्य पर बुलाया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!