Ad image

Covid-19: सीएमओ ने जताया चिकित्सकों का आभार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज

नई टिहरी 4 मई 2020। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मीनू रावत ने कोविड-19 के दौरान विषम परिस्थितियों में भी काम करने वाली पूरी चिकित्सीय टीम को बधाई एवं आभार प्रकट किया है।

डॉ.मीनू रावत ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी में सीएमएस डॉ. अमित राय व पूरी चिकित्सीय टीम को धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके द्वारा जिला चिकित्सालय के प्रबंधन में दिन रात पूरा सहयोग प्रदान किया गया है।

सीएमओ ने समस्त एलोपैथिक, आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा भी कोविड-19 के दौरान सहयोग करने पर आभार जताया।

सीएमओ ने समस्त फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स सफाई कर्मी,वार्ड ब्याय, आशा, एएनएम तथा आंगनबाडी का भी विशेष आभार जताया जिन्होंने ऐसी परिस्थितियों में लोगों के घर-घर जाकर रिपोर्टिग व निगरानी की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!