नगर पंचायत पीपलकोटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कुलबीर बिष्ट

गढ़ निनाद न्यूज़, पीपलकोटी 09 मई  2020। शुक्रवार को नगर पंचायत पीपलकोटी की बैठक अध्यक्ष रमेश बंडवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु केंद्र सरकार, राज्य सरकार, और जिलाधिकारी चमोली के दिशा निर्देशों व गाइडलाइन के बारे में बताया गया।

साथ ही घर वापस लौट रहे लोगों व बाहरी लोगों पर निगरानी रखने की बात भी की गई। साथ ही व्यापारियों से अनुरोध भी किया कि अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान नियमों के अनुसार खोलने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने, सेनेटाइजर और मास्क का प्रयोग करें तथा  ग्राहकों को भी जागरूक करते रहें।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल, ब्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, सांसद प्रतिनिधि आयोध्या हटवाल, विहिप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शाह, आर एस एस के धर्मगतिविधि प्रमुख कुलबीर बिष्ट, पॉपलकोटी चौकी प्रभारी पूजा मेहरा, डॉ हेमा पाल, नौरख वार्ड मेम्बर मंजू देवी, अगथला वार्ड मेम्बर धर्मेन्द्र सिंह, गडोरा वार्ड मेंबर वैष्णव, बाटुला वार्ड मेंबर नीरज नेगी, भुवन शाह, महाबीर राणा, संदीप पटवाल, मंजू राणा मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!