रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से कर रहे ज्ञान हासिल

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

Filminama

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से कर रहे ज्ञान हासिल।नक़्शे क़दम पर चलने की भी कर रहे कोशिश।

नई दिल्ली

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह आजकल पत्नी दीपिका पादुकोण से ज्ञान हासिल ही नहीं कर रहे बल्कि दीपिका के नक़्शे क़दम पर चलने की कोशिश भी कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि इन सबका बैडमिंटन से कोई लेना देना नहीं था, बल्कि समय प्रबंधन से लेना-देना था; क्योंकि उन्हें लगता है कि दीपिका अपने काम और निजी जीवन का समय प्रबंधन करने में मास्टर है।

रणवीर सिंह का कहना है कि आजकल मैं करियर में व्यस्त हूं; आप जो करना चाहते हैं, वह करने को मिले इससे बड़ी कोई लक्जरी कुछ नहीं है। मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं या इसके बारे में रो भी नहीं रहा हूं। मैं हर उस चीज से प्यार करता हूं जो मैं करता हूं, और मैं अपने काम से प्यार करता हूं; लेकिन अब मैं काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं। जब आप कुशल समय प्रबंधन के बारे में बात करते हैं, तो मैं अपनी बहुत ही खूबसूरत पत्नी दीपिका पादुकोण के नक्शेकदम पर चल रहा हूं, जो वास्तव में समय प्रबंधन में एक मास्टर हैं। मैं उनसे टिप्स ले रहा हूं और इसमें बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं।’

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आएंगेl वह फिल्म निर्देशक कबीर खान की फिल्म ’83’ में साथ नजर आएंगेl दोनों अपनी शादी के बाद पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!