विश्व जैव विविधता दिवस पर विशेष

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

रमेश रावत, गढ़ निनाद * 22 मई 2020  

नई टिहरी। आज “विश्व जैव विविधता दिवस” है। इसे ‘विश्व जैव-विविधता संरक्षण  दिवस’ भी कहते हैं। यह दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है। विश्व जैव विविधता दिवस क्यों मनाते हैं। दरअसल इसमें विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति, जीवन के कला शिल्प, संगीत, वस्त्र-भोजन, औषधीय पौधों आदि के महत्व को प्रदर्शित करके उसके न होने पर होने वाले खतरों के बारे में समाज को जागरूक करना है।

आपको बता दें कि 29 दिसंबर 1992 को नैरोबी में हुए जैव-विविधता सम्मेलन में इस दिवस को 29 मई को मनाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कई  देशों द्वारा व्यावहारिक कठिनाइयां जाहिर करने के कारण इस दिन को 29 मई की बजाय 22 मई को  मनाने का निर्णय लिया गया।

हमें पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, जंगल,महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति द्वारा प्रदत्त का संरक्षण करना चाहिए। ताकि प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। हमें जैव-विविधता का महत्व समझना होगा।

आइए, विश्व जैव विविधता दिवस के मौके पर इसके संरक्षण के लिए स्वंय एवं समाज को भी जागरूक करने का काम करें। आप सबको शुभकामनाएं। 

हमें पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, जंगल, महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति द्वारा प्रदत्त का संरक्षण करना चाहिए। ताकि प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। हमें जैव-विविधता का महत्व समझना होगा।

आइए, विश्व जैव विविधता दिवस के मौके पर इसके संरक्षण के लिए स्वंय एवं समाज को भी जागरूक करने का काम करें। आप सबको शुभकामनाएं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!