मोटर साइकिल दुर्घटना में वरिष्ठ सहायक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 23 मई 2020

पौड़ी। आज शनिवार सुबह 9 बजे के करीब कलियासौड़ के समीप बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार मृतक की जेब से प्राप्त पास से पता चला कि उक्त व्यक्ति विकास खण्ड  नारायनबगड में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। 

उक्त व्यक्ति अकेले ही अपनी बाइक से रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहे थे कि कलिया सौड़ के समीप शांतिकुंज होटल के मोड़ पर गैस वाहन संख्या यूके 12 0679 से जा टकराया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!