उत्तराखंड में 114 नये कोरोना संक्रमितों के साथ संख्या पहुँची 727

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 30 मई 2020

देहरादून : प्रवासियों की घर वापसी के बाद से उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आज भी कोई राहत वाली खबर नहीं है। आज देहरादून में 17,पौड़ी गढ़वाल में 03, उत्तरकाशी में 04, हरिद्वार में 01, अल्मोड़ा में 06, उधमसिंह नगर में 01 एवं नैनीताल जिले में 82 कोरोना के मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य में 114 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 727 हो गयी है। आपको बताते चले कि अभी तक 102 कोरोना संक्रमित लोग उत्तराखंड राज्य में ठीक हो चुके हैं।

इधर टिहरी जिले में आज 4 नये मामले सामने आए हैं।यहां कुल संख्या 74 हो गयी है। पूरा विवरण इस प्रकार है-

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!