Ad image

टिहरी में युवा कांग्रेस ने कालीफीती बांध किया प्रदर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 जून 2020

नई टिहरी: आज बुधवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस टिहरी के नेतृत्व में कांग्रसजनो ने नई टिहरी चौराहे पर काले गुब्बारे उड़ाकर तथा काली फीती बांध कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जनों का कहना है कि जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते पूरे देश भर में लोग त्रस्त हैं और लॉकडाउन की वजह से हर एक परिवार आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है। दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को देश की जनता की फिक्र ना होकर बिहार की चुनावी रैली कर रहे हैं। जिनके पास किसानों को घर पहुंचाने के लिए 600 रुपये नहीं थे वे आज 144 करोड़ खर्च करके वर्चुअल रैली कर रहे हैं।  इसी क्रम में BJP उत्तराखंड में भी रैली करने जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि इस सरकार को गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। इस सरकार को बस सिर्फ सत्ता पाना है चाहे वह किसी भी कीमत पर क्यों ना हो। 

विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस टिहरी विधान सभा के अध्यक्ष नवीन सेमवाल,नई टिहरी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल(मोनू),महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत, महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, युवा नेता अमित चमोली शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!