Ad image

परीक्षा से पहले विद्यालय किया सेनेटाइज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 20 जून 2020

पौड़ीखाल: विकास खंड देवप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज पौडीखाल में परिषदीय परीक्षा 2020 के अवशेष प्रश्न पत्रों की परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी कक्षा कक्षो,कार्यालय कक्ष, परीक्षा कक्ष एवम विद्यालय परिसर को पूर्ण रूप से सेनेटाइज़ कर दिया गया है।

प्रधानाचार्य पीएस कठैत ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा कक्ष पूर्ण रूप से सेनेटाइज़ कर दिए गए हैं। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों को हैंडवाश करने व थर्मल स्क्रीनिग के बाद परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने सभी बच्चो व अभिभावकों को भी सतर्कता बरतने व जागरूक रहने को कहा है।

विद्यालय के कर्मचारी विजेंद्र नौटियाल व भगवान भट्ट द्वारा सभी कमरों को सेनेटाइज़ किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी एस कठैत,रविन्द्र पेटवाल,चतर सिंह रावत सूरत पंवार,गुलाब सिंह,उपस्तिथ रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!